जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बहदन में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि रविवार को गोमती अहिरवार 33 वर्ष निवासी ग्राम बहदन भेड़ाघाट ने सूचना दी उसके तीन बच्चे हैं उसके पति दयाचंद अहिरवार 36 वर्ष मालवाहक छोटा हाथी वाहन चलाते थे.
जो रोज की तरह शनिवार को वाहन चलाकर रात लगभग 10 बजे घर आये थे साथ में खाना खाकर रात लगभग 11-30 बजे वह एवं उसके तीनों बच्चे छत पर सोने चले गये थे, कभी कभी पति के सीना में दर्द होता था जिसका इलाज चल रहा था पति शराब पीते थे पति घर में सो रहे थे रात लगभग 3-30 बजे उसका बेटा अमृत मोबाइल लेने छत से नीचे आया बताया कि पापा ने घर में फांसी लगा ली है ताो वह नीचे आकर देखी उसके पति ने साड़ी से फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटके थे। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
