बड़वानी में अब स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे

बड़वानी। जिले में अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कलेक्टर जयति सिंह द्वारा जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और अनुदान प्राप्त विद्यालयों का संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में उनके द्वारा आदेश जारी किया गया है कि 21 अप्रैल 2026 से कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के समस्त विद्यालयों का संचालन आगामी आदेश तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं दसरी ओर शैक्षणिक स्टॉफ 1.30 बजे तक संस्था में उपस्थित रहेंगे। साथ ही परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार रहेगा, मूल्यांकन कार्य अपने यथावत समय पर संपादित होंगे।

Next Post

बैंक लूट कांड का आरोपी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर

Sun Apr 19 , 2026
सिंगरौली । चर्चित बैंक लूट मामले में कोतवाली पुलिस ने आज रविवार को एक आरोपी कमलेश को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पेशी के दौरान पुलिस ने गहन पूछतांछ की आवश्यकता बताई। अब तक […]

You May Like