सर्व चड़ार समाज की वैचारिक बैठक, कुरीतियों के खिलाफ अभियान का संकल्प

बेगमगंज। ग्राम कल्याणपुर में नए वर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय सर्व चड़ार समाज सभा जिला संगठन रायसेन द्वारा नववर्ष मिलन एवं वैचारिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य सामाजिक चेतना बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और वर्षभर की कार्ययोजना तय करना रहा। कार्यक्रम में मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। साथ ही समाज में बढ़ती नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को नशामुक्त रखने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने पर सहमति बनी। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से युवाओं को जोड़ने को प्राथमिकता देने का निर्णय हुआ। 19 मार्च को सिद्ध संत जूडीराम जी की जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का भी फैसला लिया गया। बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या एवं जिलाध्यक्ष वृंदावन अठ्या ने संबोधित किया।

 

Next Post

युवक पर चाकू से हमला

Sat Jan 3 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक एजाज अहमद 19 वर्ष निवासी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात अपने साथी अयान एवं सोयब के साथ उर्दू स्कूल के पास खडे होकर बात कर रहा था. तभी कासिम एवं […]

You May Like