जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक एजाज अहमद 19 वर्ष निवासी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात अपने साथी अयान एवं सोयब के साथ उर्दू स्कूल के पास खडे होकर बात कर रहा था.
तभी कासिम एवं सोयेब अंसारी अपने अन्य साथियों के साथ आये एवं उससे शराब पीने के लिये रूपयों की मांग करने लगे, रूपए नहीं देने पर कासिम हाथ मुक्को से सिर चेहरे व सोयब अंसारी ने चाकू से हमला कर जांघ में चोट पहुंचा दी।
