सड़क हादसे में हिरण की मौत बाइक सवार दो युवक घायल

सिंगरौली। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर झुरही के पास आज दिन रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आए एक हिरण से टकराकर मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई, जिससे दुर्घटना घटित हुई। हादसे में हिरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि हिरण सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा रहा, जिससे कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित हुआ। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात को सामान्य कराया गया।

Next Post

टंकियों की सघन जांच के बीच बैढ़न में जलसंकट, कई मोहल्लों में दो दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति

Sun Jan 11 , 2026
सिंगरौली। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी 26 जल टंकियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल के नमूने एकत्र कर नगर निगम की प्रयोगशाला के साथ-साथ तृतीय पक्ष थर्ड पार्टी प्रयोगशालाओं में भी परीक्षण कराया गया, […]

You May Like

मनोरंजन