20 लाख के आभूषण ले गए चोर

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत उमरिया में चोरों ने एक सूने घर में धावा बोलते हुए 20 लाख रूपए के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुरूवार को सुरेन्द्र सिंह 49 वर्ष निवासी उमरिया शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह किसानी करता है। बीती रात 10 बजे घर के सभी लोग सो गये थे, गुरूवार सुबह लगभग 4 बजे बडे भाई अशोक सिंह सोकर उठे, देखा सामान बिखरा हुआ था, जिन्होंने सभी को आवाज देकर उठाया, घर में रखी लोहे की पेटी व सूटकेस, जिसमें सोने के जेवरात एवं नगदी रूपये रखे थे घर के गेट के पास सूटकेस पडा था, घर से लगभग 100 मीटर दूर लोहे की पेटी का भी ताला टूटा था पेटी एवं सूटकेस में रखा सोने के 100 ग्राम वजनी करधन, दो तोला वजनी दो बिस्किट,पांच ग्राम वजनी दो रिंग, एक अद्धा, दो जोडी कान की झुमकी, चार चूडियॉ, तीन तिलक, एक बेंदी, एक करधन, चांदी का एक सिक्का, तीन जोडी पायल, बिछिया, चांदी के बर्तन, गुच्छा, छोटा करधन, हाफ करधन, सात चूडा, दो रिंग, पायल, कुल कीमती 20 लाख रूपये के चोरी कर ले गया है।

सिहोरा में भी हुई चोरी-

सिहोरा थाने में गुरूवार को रानी चौबे 45 वर्ष निवासी नांदघाट सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि परिवार के सभी लोग घर में सो गये थे। सुबह 9 बजे बेटी ने बताया कि घर की अलमारी का लॉक टूटा है, अलमारी में रखे नगदी 15 हजार रूपये एवं सोने चांदी जेवरात गायब है। चोर दरम्यिनी रात में घर में घुसकर जेवर चोरी कर ले गया है।

Next Post

25 महिलाओं की गाढ़ी कमाई निगल गया संगम मैनेजर

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर । भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड बरेला शाखा के एक फील्ड ऑफिसर ने लोन चुकता करने और नया लोन दिलाने का झांसा देकर 25 ग्रामीण महिलाओं से 4,25,421 की नगद वसूली की। आरोपी इस पूरी रकम को बैंक में जमा करने के बजाय डकार गया और दफ्तर से फरार हो […]

You May Like