रामप्रकाश का तबादला, अग्रिम कुमार होंगे नये निगमायुक्त

जबलपुर।:मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का तबादला भोपाल नगर निगम में किया गया है। उन्हें भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाने के साथ मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिला पंचायत छिंदवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अब शहर की नगरीय व्यवस्थाओं और नगर निगम के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Next Post

मेले में हादसा, झूले का गेट खुला,2 गिरे

Mon Oct 19 , 2026
जबलपुर। गोलबाजार में आयोजित मेला में रविवार देर रात झूले का गेट अचानक खुल गया, जिससे दो लोग गिर गए और घायल हो गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार गोलबाजार मेले में जमीन के समानांतर तेजी […]

You May Like

मनोरंजन