जबलपुर। गोलबाजार में आयोजित मेला में रविवार देर रात झूले का गेट अचानक खुल गया, जिससे दो लोग गिर गए और घायल हो गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार गोलबाजार मेले में जमीन के समानांतर तेजी से गोल घूमने वाले झूले में करीब 20 लोग सवार थे और झूले का आनंद ले रहे थे जिसमें आशीष यादव और पल्लवी भी सवार थे। गेट के पास खड़ी पल्लवी मोबाइल से रील बना रही थी। आशीष भी उसके पास ही था अचानक झूले का गेट खुल गया था।। पल्लवी और आशीष गिर गए थे। लार्डगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Post
शिवपुरी जिले में पुलिस ने चोरी की 7 मोटर साईकिलें पकड़ी
Mon Oct 19 , 2026
शिवपुरी:जिले में पुलिस ने चोरी की 7 मोटर साईकिलें पकड़ी हैं। बैराड थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ककरई तिराहा पर चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पकडे जिसमें एक आरोपी नाबालिग था जिनके कब्जे से […]

You May Like
-
2 years ago
फिल्म ‘कन्नप्पा’ से प्रभास का लुक रिलीज
-
1 year ago
बिजली कंपनी के ए ई के यहां ईओडब्ल्यू का छापा