अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने गौवंश एवं अन्य पशुओं की अवैध तस्करी, क्रूरतापूर्वक परिवहन तथा अनधिकृत बूचड़खानों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करते हुए पिछले एक माह के दौरान चार जिलों में कुल 409 पशुओं को मुक्त कराया है।

कटनी जिले के निवर थाना पुलिस ने बिना अनुमति और कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक 354 पशुओं का परिवहन करने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक 12-पहिया टाटा ट्रक जब्त कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सिवनी में पुलिस ने सागर से नागपुर ले जाए जा रहे 23 गौवंश को मुक्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक कंटेनर जब्त किया। वहीं, अवैध रूप से संचालित एक बूचड़खाने से चार पशुओं को बचाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

खरगोन पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 14 गौवंश को मुक्त कर दो वाहन जब्त किए। बुरहानपुर में भी 14 गौवंश को बचाया गया तथा करीब 2.80 लाख रुपये मूल्य का एक ट्रक जब्त किया गया।

पुलिस ने कहा कि अवैध पशु तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Post

नूरजहाँ जमानी ने आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर लाह्टी 2026 में सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते

Sat Sep 5 , 2026
अहमदाबाद, 05 सितंबर (वार्ता) भारत की नूरजहाँ नूरअली जमानी ने फ़िनलैंड में आयोजित इंटरनेशनल टेबल टेनिस फ़ेडरेशन (आईटीटीएफ) वर्ल्ड पैरा फ्यूचर लाह्टी 2026 में दो मेडल जीते। उन्होंने पजुलाह्टी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में क्लास 7 सिंगल्स में सिल्वर और क्लास 7 स्टैंडिंग डबल्स में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। इस प्रदर्शन […]

You May Like