दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला

सुठालिया। समीपस्थ ग्राम मानकी के पास बेलास गांव के नाले में रविवार को एक 20 साल के युवक की लाश मिली है. नाले के पास लाश देखते ही गांव वालों ने तुरंत पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया.
मृतक युवक की पहचान ग्राम खनोटा निवासी वाले देवराज सोंधिया (20) पिता मुकेश सोंधिया के रूप में हुई है. देवराज सौंधिया गांव में ही किराना दुकान चलाता था और उसके पिता खेती-किसानी करते हैं.
वह 18 सितंबर को अपने गांव से मानकी जाने के लिए निकला था, पर वापस घर नहीं लौटा. खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो परिवार वालों ने सुठालिया थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

घरवालों ने जताई
हत्या की आशंका
रविवार को नाले में लाश मिलने की खबर सुनते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे. जिस हाल में लाश मिली, उसे देखते हुए परिवार वालों ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताई है. ब्यावरा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजन को शव सौंप दिया. ब्यावरा थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.

Next Post

भारत को तीन साल में सबसे बड़ा रेशम उत्पादक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: गिरिराज सिंह

Sun Sep 20 , 2026
बेंगलुरु 20 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार देश के रेशम उत्पादन क्षेत्र के विस्तार और रेशम किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने तीन साल में भारत को विश्व का सबसे बड़ा रेशम उत्पादक बनाने के संकल्प को […]

You May Like