विगत दो वर्षो की तुलना मे इस वर्ष अपराधों में आई कमी, गम्भीर अपराधों के खुलासे एवं रिकवरी का ग्राफ बढ़ा

पन्ना ब्यूरो

पिछले 02 दो वर्षो में पुलिस की कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण, अपराधो की पतारसी एवं रिकवरी की बात की जाये तो यह वर्ष पुलिस के लिये बहुत चुनौती पूर्ण रहा, इसके बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस. थोटा के कुशल निर्देशन में पन्ना पुलिस के नाम कई उपलब्धियाँ दर्ज हुई। वर्ष के प्रारंभ में लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराये गये। लगातार समीक्षा तथा पुलिस की सक्रियता के चलते जहाँ अपराधो में कमी आई वहीं दूसरी ओर घटित अपराधो में पतासाजी और रिकवरी का प्रतिशत पिछले 02 वर्षाे की तुलना में बढ़ा। पन्ना पुलिस द्वारा वर्ष 2024 मे मादक पदार्थ अधि. के अंतर्गत कुल 50 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमे 68 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं 2232 किलो. ग्राम गांजा कीमती करीब 03 करोड़ रुपये का जप्त किया गया। आबकारी अधि. के तहत वर्ष 2024 मे 1728 प्रकरण दर्ज किये गये एवं 10470 ली. अवैध शराब कीमती करीब 40 लाख रुपये की जप्त की गई। इसी प्रकार मुस्कान अभियान के तहत पन्ना पुलिस द्वारा पन्ना अपहृत 166 बालक/ बालिकाओ को पन्ना पुलिस द्वारा प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर जाकर दस्तयाब करके परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया। पन्ना पुलिस द्वारा सायबर संबंधी अपराधो / शिकायतों में देश के विभिन्न राज्य बिहार – झारखण्ड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यो से 35 सायबर अपराधियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं वर्ष 2024 में करीब 60 लाख रूपये रिफण्ड कराये गये एवं सायबर अपराधियों के अलग-अलग बैंक खातो में करीब 17 लाख रूपये की राशि फ्रीज करवाई गई है। निश्चित ही वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्णा एस थोटा के नेतृत्व में पन्ना पुलिस की जो कार्यप्रणाली रही उससे अपराधियो के मन में भय व्याप्त हुआ है एवं आमजन भयरहित एवं अपराध मुक्त वातावरण में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Next Post

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर की गई कार्यवाही

Fri Jan 10 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 10 जनवरी, थाना सोहागी पुलिस सोहागी पहाड़ पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई. लगातार हो रहे सडक़ो हादसो के चलते पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई. सोहागी पहाड़ में हो रहे लगातार एक्सीडेंट के प्रकरणों को देखते हुए थाना सोहागी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों […]

You May Like