शराब का जखीरा पकड़ाया 

जबलपुर। मझौली व रांझी पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 496 पाव देशी शराब जप्त की गई।

जानकारी अनुसार मझौली पुलिस ने पोला रोड में मिंटू साहू के घर के अंागन में दबिश दी गई जहॉ मिंटू साहू नहीं मिला, लेकिन घर के अंागन में 2 बोरियों में कुल 346 पाव देशी शराब कीमती लगभग 27 हजार 88 रूपये की रखी मिली। इसी प्रकार रांझी पुलिस ने मैदान मोहनिया में घेराबंदी कर रामगोपाल प्रसाद उर्फ बल्ली पटेल 60 वर्ष निवासी नई बस्ती रांझी को दबोचा जिसके कब्जे से 3 पेटी में रखी 150 पाव देशी शराब जब्त की गई।

Next Post

वलसाड-दानापुर स्पेशल के 8 फेरे बढ़े

Sat Oct 3 , 2026
. जबलपुर। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09025/09026 के दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे बढ़ाए गए हैं। संशोधित समय-सारणी के अनुसार 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 5 अक्टूबर से 23 नवंबर […]

You May Like