विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सीहोर. शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में जिले के शासकीय स्कूलों के वर्ष के 33 एवं वर्ष के 44 चयनित आइडिया के आधार पर विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया गया.

प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए विज्ञान मॉडलों का चयन किया गया. जो कि राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. जिला स्तर पर सहभागी सभी प्रतिभागियों तथा विजेता विज्ञान मॉडल के छात्रों को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

प्रदर्शनी में वर्ष के तहत छात्रा आयुषी ने प्रथम स्थान, छात्र यश सिलोरे ने द्वितीय स्थान तथा छात्रा कुसुम मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार वर्ष के तहत छात्रा लक्ष्मी गुर्जर ने प्रथम स्थान, छात्रा कनिष्का श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान, तथा छात्रा दिव्यांशी विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इन सभी छात्र छात्राओं के मॉडल को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया है. कार्यक्रम में डॉ रश्मि धाने, डॉ संध्या तिवारी, देवेन्द्र बरबड़े, डॉ राजेश बकोरिया, हरीश वारिया सहित अन्य अधिकारी एवं अनेक शिक्षकगण उपस्थित थे.

 

Next Post

एक लोटा जल शिव तत्व का अर्पण कराता पाप से मुक्त

Sun Jul 6 , 2025
सीहोर. भगवान शिव को अपना गुरू बनाओ और उस पर भरोसा और विश्वास कर अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है. एक लौटा जल शिव तत्व का अर्पण परिवार के सदस्य को पाप से मुक्त करता है. पुण्य लाभ प्रदान कराता है. कुबेरेश्वरधाम पर शनिवार से गुरु पूर्णिमा महोत्सव […]

You May Like