जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ गजभिये 45 वर्ष निवासी गली नम्बर 2 विठ्ठल नगर हुडकेश्वर नागपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने भाई की कार रेेनल्ड काईगर क्रमांक एमएच 32 ए एस 5754 से भाई जितेन्द्र सोमकुवर, भाई की पत्नी नेहा सोमकुवर, बच्चा चित्रांस सोमकुवर, उसकी पत्नी ममता गजभिये, बेटा आनंद गजभिये को लेकर रांझी जबलपुर से नागपुर जाने के लिये निकला था.
तो साई मंदिर सिविल लाईन चौराहा पर पहुॅचा तो सिविल लाईन थाना वाली रोड तरफ से आ रही आईसर ट्रक क्रमांक एमपी 04 वाई एच 9901 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी कार में टक्कर मार दी।
