मासूम से दुष्कर्म: सीएम डॉ यादव सख़्त, रायसेन एसपी मुख्यालय अटैच, मिसरोद टीआई हटाए

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार रात 8:15 बजे अचानक पुलिस मुख्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रायसेन कांड में अब तक गिरफ्तारी न होने पर गहरी नाराज़गी जताई और मंडीदीप में हुए चक्का जाम के दौरान पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी अप्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने भोपाल में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब करते हुए सभी घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कड़े निर्देश जारी करते हुए रायसेन के पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय अटैच करने और मिसरोद थाना प्रभारी को तत्काल हटाने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस सड़कों पर सक्रिय रूप से उतरे, किसी अपराधी को छोड़ा न जाए और हर मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए और यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्वयं फील्ड में जाकर निरीक्षण करने और लापरवाह अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के सख़्त रुख के बाद पुलिस विभाग में तेजी से हलचल बढ़ गई है और अब सभी इकाइयों को उच्च सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

चलती क्रेटा में लगी आग, सूझबूझ से बची बड़ी दुर्घटना

Tue Nov 25 , 2025
इंदौर. बंगाली चौराहा क्षेत्र में दोपहर एक चलती क्रेटा अचानक आग की चपेट में आ गई. चालक ने समय रहते वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे जनहानि होने से बच गई. मौके पर कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मच गई. कैसे तैसे आस-पास के लोगों ने आग पर काबू […]

You May Like