सम्राट अशोक क्रांति सेना की जिला बैठक संपन्न

​दमोह। सम्राट अशोक भवन में जिला अध्यक्ष मोहन कुशवाहा की अध्यक्षता और राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में सम्राट अशोक क्रांति सेना की बैठक आयोजित हुई।

​बैठक में गांव-गांव जन चौपाल लगाने, नशा मुक्ति अभियान चलाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी पंचायत चुनावों में राजनीतिक हिस्सेदारी मजबूत करने का निर्णय लिया गया। निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई का भी प्रस्ताव पारित हुआ।

​कार्यक्रम में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभु दयाल कुशवाहा, साधना कुशवाहा, चाहत कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

शादी के दबाव में महिला ने रची खूनी साजिश

Sun Aug 2 , 2026
सिंगरौली । मोरवा थाना पुलिस ने कार में मिले युवक की हत्या की गुत्थी घटना के चंद घंटों के भीतर सुलझाते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सत्यप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में प्रिया गुप्ता उम्र 35 […]

You May Like