
रतलाम। कोठारीवास में सोमवार दोपहर को मकान निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। मकान के लिए गड्ढे की खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी के मकान दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में काम कर रहा मजदूर दब गया। वहीं चौकीदार की पत्नी व अन्य को चोंट आई।
कोठारी वास स्थित एमएलबी स्कूल के सामने तरूण पिता मनोहरलाल जैन निवासी रतलाम व हाल मुकाल जखनावदा झाबुआ के मकान का निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं। यहां दिनेश पलसोड़ी निवासी राजपुरा माताजी समीप ग्राम चिल्लर का मजदूर मकान के लिए गड्ढा खोद रहा था। इस दौरान उस पर पड़ोस की दो मंजिला कच्ची दीवार भरभरा कर अचानक गिर गई। जिससे मजबूर मलबे में दब गया। वही काम कर रहे मजदूरों और आसपड़ोस के रहवासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मजदूर को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। घायल मजदूर को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा। जहा डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को जांच कर इंदौर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम आर्ची हरित, शहर के सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और माणक चौक थाना प्रभारी पतिराम डावरे के साथ एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पहुंचे। पुलिस के अनुसार जिस मकान की दीवार ढही है वह दो मंजिला मकान खंडहर व खाली मकान हैं। यह मकान जितेन्द्र ओझा का बताया जा रहा हैं।
लोगों की मदद से बाहर निकाला
दीवार गिरते ही आसपास के लोग व राहगीर रूक गए। मौके पर पुलिस व नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे। लोगों की मद से मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में चौकीदार की पत्नी व भतीजी को भी चौंट आई हैं। जिनको जिला अस्पताल में उपचार दिया गया।
