जबलपुर: स्थानीय निधि संपरीक्षा (लोकल फंड ऑडिट) के क्षेत्रीय कार्यालय में पौने सात करोड़ रुपये के गबन के घपलेबाज पुलिस गिरफ्त से दूर है। फरार ईनाम आरोपी लिपिक संदीप शर्मा सहित पांच आरोपित की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
अब डीआईजी अतुल सिंह ने पंद्रह-पंद्रह हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।विदित हो कि स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में लिपिक संदीप शर्मा ने पे रोल जनरेशन और वेतन बिलों में हेरफेर कर 7 करोड़ का गबन किया था इसके बाद फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी धन को अपने और परिजनों के खातों में ट्रांसफर किया था बिल और वेतन की जालसाजी में आरोपित ने लगभग पौने सात करोड़ रुपये की सरकारी राशि का गबन किया था।
