भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर हिन्दू और हिंदुत्व के विरोध में कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उमंग सिंघार, मणिशंकर अय्यर, स्टालिन और रेवेन्ना रेड्डी की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
सीएम ने आरोप लगाया कि सिंघार आदिवासी समाज को हिन्दू न मानने की बात कह रहे हैं, जबकि आदिवासी समाज सदियों से भगवान शिव का उपासक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही सोच देश और समाज के लिए हानिकारक है और जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
