
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में गठित नई भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया दौर शुरू हुआ है।
खण्डेलवाल ने विश्वास जताया कि नवगठित मंत्रिमंडल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश को प्रगति और समृद्धि की नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए पश्चिम बंगाल में शांति, सुरक्षा और विकास को और मजबूत बनाएगी।
