हत्या करने के इरादे से बमबाजी, बाल-बाल बचे दो भाई

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी के पास पुरानी रंजिश को लेकर तीन शातिर बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर जान से मारने की नियत से सुअरमार बम से हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते दोनों भाई झुक गए, जिससे बम बगल से गुजरकर फटा और उनकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सचिन उपाध्याय (22) निवासी पानी की टंकी के पास मदर टेरेसा नगर अपने बड़े भाई आलोक उपाध्याय के साथ मोटरसाइकिल से ग्रीन सिटी होते हुए घर लौट रहे थे। जैसे ही वे तालाब के किनारे पहुँचे, वहां पहले से घात लगाकर खड़े सूर्या मलिक, देबू और गौरव पटेल ने उन्हें रोक लिया।

सूर्या बोला , बम से उड़ा देते हैं, धमाके के साथ धुआं उठा, लगी आग-

दोनों भाइयों को रोकने के बाद तीनों बदमाश पुरानी रंजिश पर विवाद करने लगे। इसी बीच सूर्या मलिक ने चिल्लाते हुए कहा, इन्हें बम से उड़ा देते हैं और जान से मारने की नियत से सचिन की तरफ सुअरमार बम फेंक दिया। बम अपनी ओर आता देख सचिन और उसका भाई तुरंत नीचे की ओर झुक गए। बम उनके पास से निकलकर थोड़ी दूर जाकर गिरा और जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके के साथ ही वहां धुआं और आग की लपटें उठीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने सचिन उपाध्याय की शिकायत पर आरोपी सूर्या मलिक, देबू और गौरव पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

अवैध शराब की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार, 14.68 लाख का माल जब्त

Sun Mar 29 , 2026
जबलपुर। सिहोरा पुलिस ने एनएच-30 पर घेराबंदी कर पौड़ा से कटनी जा रही एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 14 लाख 68 हजार रुपये का माल बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि […]

You May Like