आयुष्मान भारत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार

लखनऊ, 26 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। भुगतान व्यवस्था और शिकायत निवारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिकायत कार्यशाला (18 से 25 दिसंबर) के दौरान राज्य समग्र स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवाएं एजेंसी (साची) को प्रदान किया गया। इस कार्यशाला में देश के 37 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने भाग लिया, जिनमें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, सिक्किम और चंडीगढ़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

साचीज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यह योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि गरीब और वंचित वर्ग के लिए सुरक्षा कवच के रूप में लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 से अब तक चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश में लगभग 2,200 करोड़ का भुगतान सूचीबद्ध अस्पतालों को किया गया है, जबकि पूरे वित्तीय वर्ष 2024–25 में यह राशि लगभग 1,300 करोड़ रही थी। एक वर्ष में लगभग दोगुनी वृद्धि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।

राज्य सरकार ने अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 1,500 करोड़ का अनुपूरक बजट भी स्वीकृत किया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत दावों का निपटान 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके लिए सॉफ्टवेयर प्रणाली को और सशक्त किया गया है तथा मुख्य टीम का विस्तार किया गया है, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ी हैं। गंभीर बीमारियों के उपचार में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2024–25 में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी जैसी सेवाओं पर 894.1 करोड़ खर्च किए गए। वहीं वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक 1,370.2 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

साचीज की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा यादव ने बताया कि कैंसर उपचार में विशेष बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 2025–26 में अब तक 449.62 करोड़ का भुगतान कैंसर इलाज के लिए किया गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह राशि 285.43 करोड़ थी। शिकायत निवारण के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरा है। जनवरी 2025 से अब तक आयुष्मान पोर्टल पर प्राप्त 41,582 शिकायतों में से 41,458 का निस्तारण किया जा चुका है। शेष मामलों पर भी तय समयसीमा में कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध भुगतान और बेहतर शिकायत निवारण के चलते उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

 

 

Next Post

जिला अध्यक्ष चयन को लेकर कांग्रेस बैठक में असंतोष: नेताओं ने जताई चिंता

Fri Dec 26 , 2025
भोपाल। कांग्रेस की आज हुई बैठक में कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जिला अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया को लेकर असंतोष व्यक्त किया। यह चिंताएं संगठनात्मक कार्यप्रणाली को मजबूत करने और व्यापक परामर्श सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रखी गईं। इस संबंध में जब संवाददाता ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।