
रीवा। रीवा में आबकारी पुलिस ने नशे के कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ किया है. आबकारी पुलिस ने जमीन के भीतर छिपकर रखी गई नशे की खेप को जमीन खोदकर बाहर निकाला.
आबकारी पुलिस ने जमीन के भीतर से तीन पेटी शराब के साथ-साथ एक बोरी नशीली कफ सिरप भी बरामद है. फिलहाल मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट सहित एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दरअसल यह कार्रवाई आज आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में स्थित मनिकवार पुलिस चौकी के डूंडा गांव में की गई है. आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढूंढा निवासी रोहित जायसवाल के मकान में दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया गया, जिस दौरान घर के समीप ही नशे का सामान जमीन के नीचे गड़ा मिला है.आबकारी पुलिस ने फिलहाल मौके पर ही जमीन खोदकर छिपाई गई शराब व सिरप जप्त किया है.
