नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र में नर्मदा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खातेगांव क्षेत्र के चार युवक गुरुवार दोपहर राजौर क्षेत्र में नर्मदा नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। करीब 15 फीट गहरे पानी से तीन युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

मृतकों की पहचान सनी, गोलू निवासी खातेगांव तथा आयुष निवासी ग्राम कणा के रूप में हुई है। वहीं विवेक को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक व्याप्त है।

Next Post

अहमदाबाद में हुई 138वीं ओएससीसी बैठक, भारत की अपतटीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा

Thu May 21 , 2026
नई दिल्ली। भारत की अपतटीय स्थापनाओं और महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 मई 2026 को अहमदाबाद में ऑफशोर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी (OSCC) की 138वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परमेश शिवमणि, महानिदेशक भारतीय तटरक्षक बल ने की। बैठक में […]

You May Like