उत्तराखंड को मिला स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा/नैनीताल, (वार्ता) उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के आर्टिस्टिक समूह योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड को स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य से रोहित यादव, अजय वर्मा, हर्षित, शशांक शर्मा तथा प्रियांशु ने सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया तथा स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

उत्तराखंड ने 111.82 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया जबकि हरियाणा 111.51 अंकों के साथ दूसरे तथा महाराष्ट्र 109 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा और कांस्य पदक हासिल किया।

Next Post

ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

Wed Feb 5 , 2025
देहरादून, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल में ट्रैक साइक्लिंग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। महिलाओं और पुरुषों की विभिन्न स्पर्धाओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। महिला और पुरुष दोनों स्पर्धाओं में अंडमान निकोबार की टीमों […]

You May Like