भिंड शहर में 50 से अधिक पॉइंट्स पर तैनात की पुलिस

भिंड: भिंड में होली के दौरान शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए भिंड पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि शहर में 50 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हर प्रमुख चौराहे, तिराहे और गलियों में पुलिस की गश्त रहेगी। यदि कोई हुड़दंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। किसी पर जबरन रंग डालने या किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। होली के मद्देनजर भिंड शहर में रंग और गुलाल की खूब बिक्री हुई। बाजारों में चहल-पहल है। बीती रात होलिका दहन किया गया। आज शुक्रवार को रंग और गुलाल के साथ होली मनाई जा रही है।

Next Post

गोयल ने अमेरिका की ओर से शुल्क की चिंता छोड़ कर अपनी ताकत पर ध्यान देने को कहा

Fri Mar 14 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यातकों को अमेरिकी में प्रशुल्क ऊंचा किए जाने की चिंताओं बजाय अपनी ताकत पर विचार करने और सरकार को ठोस सुझाव देने के लिए कहा है ताकि अमेरिकी के साथ व्यापार समझौते के बारे में अच्छी तरह बातचीत की […]

You May Like