रियाद, 04 जुलाई (वार्ता) क्रिस्टियानो रोनाल्डो के क्लब अल नासर ने एंज पोस्टेकोग्लू को नया कोच नियुक्त किया है। उन्होंने दो साल के अनुबंध पर हस्तक्षर किये है। पोस्टेकोग्लू पुर्तगाली कोच जॉर्ज जीसस की जगह लेने के लिए आए हैं, जिन्होंने 2025-2026 सीजन में सऊदी अरब प्रो लीग में रोनाल्डो और अल-नस्र को जीत दिलाई थी। क्लब की ओर से जारी बयान में कहा, “एक नया अध्याय की शुरुआत, एंज पोस्टेकोग्लू अल-नस्र क्लब की प्रथम फुटबॉल टीम के कोच के रूप में नियुक्त हुए हैं। उनका अनुबंध दो सीजन के लिए बढ़ाया गया है।
ईश्वर की कृपा से, हम उन्हें और उनके कर्मचारियों को वैश्विक क्लब के साथ उनकी यात्रा में सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” हालांकि रोनाल्डो पोस्टेकोग्लू के सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं, लेकिन वह सादियो माने , किंग्सले कोमन और जोआओ फेलिक्स जैसे खिलाड़ियों को भी कोचिंग देंगे । 41 वर्षीय रोनाल्डो पुर्तगाल के साथ विश्व कप में खेल रहे हैं। उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ़ 32 में पेनल्टी से बराबरी का गोल किया, लेकिन गोंकालो रामोस के निर्णायक गोल करने के बाद उन्हें मैदान से बाहर कर दिया गया था। बाद में वीएआर विवाद के कारण क्रोएशिया के एक गोल को रद्द कर दिया गया, जिसके बाद पुर्तगाल राउंड ऑफ़ 16 में पहुंच गया, जहां उसका मुकाबला स्पेन से होगा ।

