दुर्भाग्य के रास्ते पर सचिन के पीछे चले कोहली! 8वीं बार हुए ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार

रविवार को वडोदरा वनडे में विराट कोहली 93 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली अपने 54वें वनडे शतक की ओर बढ़ रहे थे, जब उन्होंने वह काइल जैमीसन की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए।

रविवार को वडोदरा वनडे में विराट कोहली 93 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली अपने 54वें वनडे शतक की ओर बढ़ रहे थे, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के खिलाफ एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह शतक के इतने करीब इस तरह से आउट हो जाएंगे।

भारतीय टीम 301 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 39 ओवर में 234 रन बना चुकी थी। भारत को 66 गेंदों में 67 रनों की जरूरत थी और 8 विकेट हाथ में थे। कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर अच्छी तरह से जम चुके थे। ऐसा लग रहा था कि कोहली शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह नर्वस नाइंटीज़ का शिकार हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 91 गेंदों का सामना किया और 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

Next Post

कृषक कल्याण वर्ष 2026 का सतना में शुभारंभ

Mon Jan 12 , 2026
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी सतना :मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित करने के उपलक्ष्य में रविवार को सतना जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने […]

You May Like