महाकवि माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर हुई काव्य गोष्ठी

जबलपुर: जबलपुर रेल मंडल के बागरातवा रेलवे स्टेशन में मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में महाकवि माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया इस दौरान मंडल के राजभाषा अधिकारी संदीप शर्मा, स्टेशन प्रबंधक नीलेश राय, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र गढ़वाल, सहित विभिन्न रेल कार्यालयों से पधारे कर्मचारियों व स्थानीय साहित्यकारों व बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। इस अवसर पर 10 कवियों ने अपनी-अपनी प्रतिनिधि कविताओं, ग़ज़लों व हास्य व्यंग्य रचनाओं का वाचन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजभाषा अधिकारी संदीप शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकेश सिंह राजपूत, (प्राचार्य), बागरातवा विद्यालय तथा सम्माननीय अतिथि महेंद्र गढ़वाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता, स्टेशन प्रबंधक नीलेश राय द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश त्रिवेदी व राजभाषा विभाग के किशोर कुमार साहू द्वारा किया गया। कवि गोष्ठी में रचना पाठ हेतु नगर के 10 प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि रचनाकार उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित गोलछा, ब्रजेश त्रिवेदी, मनोज साहू ‘निडर’, अमज़द खान, बीकेश सिंह राजपूत, अशोक यादव, गौरव बरखने, सहित राजभाषा अधिकारी संदीप शर्मा व वरिष्ठ अनुवादक किशोर कुमार साहू ने अपनी प्रतिनिधि कविताओं व रचनाओं का वाचन किया। श्रोताओं के रूप में रेल कर्मचारी गण, स्थानीय शिक्षक गण व अन्य उदीयमान कवि व लेखक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

पमरे ने 9111 करोड़ का रेवेन्यू अर्जित किया

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर:पश्चिम मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में महाप्रबंधक के निरंतर मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों द्वारा रेल राजस्व बढ़ाने […]

You May Like