पमरे ने 9111 करोड़ का रेवेन्यू अर्जित किया

जबलपुर:पश्चिम मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में महाप्रबंधक के निरंतर मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों द्वारा रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए गए।

ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू में पश्चिम मध्य रेल ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड उपलब्धि भी हासिल की है वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि में पश्चिम मध्य रेलवे ने 9111 करोड़ 19 लाख का कुल ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया। इसमे यात्री यातायात से 1159 करोड़ 50 लाख माल यातायात से 6079 करोड़ 02 लाख अन्य कोचिंग मद से 180 करोड़ 87 लाख विविध आय संड्री से 270 करोड़ रुपए शामिल हैं। यह आय पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के 8222 करोड़ 89 लाख की तुलना में 10.80 प्रतिशत अधिक है ।

Next Post

असम चुनाव मतदान से पहले खरगे का हिमंता पर हमला, लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

Tue Apr 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) असम विधानसभा चुनाव मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। श्री खरगे ने राज्य की जनता से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए “सबसे भ्रष्ट सरकार” को सत्ता से बाहर का […]

You May Like