जबलपुर: पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय नेकार्यों में लापरवाही बरतने पर पासपोर्ट शाखा की प्रभारी सीमा इंगोले सहित पांच रीडरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।सूत्रों के अनुसार पासपोर्ट सत्यापन के कार्यों में लगातार अत्यधिक लापरवाही बरती जा रही थी। पासपोर्ट सत्यापन के कई मामले लंबे समय से लंबित पड़े थे, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पासपोर्ट सत्यापन के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतें भी कप्तान तक पहुंच रही थी ।
बार-बार निर्देशों के बावजूद कार्यों में सुधार न होने और फाइलों के अटके होने पर एसपी ने विभागीय कार्रवाई की है। एक साथ आधा दर्जन पुलिस कर्मियोंं पर गिरी इस गाज के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। शासकीय कार्यों में ढिलाई और जनता से जुड़े मामलों में देरी पर हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद सभी कर्मियों के खिलाफ अब विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
