पंचांग 15 जुलाई 2025:-
रा.मि. 24 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण पंचमीं भौमवासरे रात 9/58, शतभिषा नक्षत्रे प्रात: 6/49, सौभाग्य योगे दिन 3/14, कौलव करणे सू.उ. 5/17 सू.अ. 6/43, चन्द्रचार कुम्भ रात 12/6 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 15 जुलाई 2025
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक योजनाओं में सुधार होगा, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में भाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्त होगा, वाहन पशु आदि से लाभ होगा, आर्थिक क्षेत्र में कमी केकारण योजनायें वाधित होंगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी, प्रियजनों के कारण कार्यो में हानि हो सकती है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का वाहन पशु आदि का लाभ प्राप्त होगा, भाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्तहोगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को वाणी कठोरता केकारण विवादों का सामना करना पड़ सकता है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कार्यो में योजनायें वाधित होंगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को आर्थिक मामलों में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्र में हानि हो सकती है.
——————————————————–
आज का भविष्य- मंगलवार 15 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य शांतिप्रिय, होगा. अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला न्यायप्रिय ईमानदार होगा. कला और साहित्य आदि में विशेष लगाव रहेगा. धार्मिक आस्था अच्छी रहेगी. जीवन में सुखी रहेगा.
——————————————————–
मेष- युवाओं का ध्यान मौज मस्ती पर रहेगा. खानपान की गडग़ड़ी से सेहत बिगड़ेगी. संयम रखकर कार्य करें. व्यर्थ के विवाद से बचें. निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
वृषभ- पारिवारिक योजनाओं में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगेे. लक्ष्य प्राप्ति के विशेष प्रयत्न आवश्यक है. व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें. व्यर्थ के विवाद से बचें.
मिथुन- धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी. पिछले अनुभवों से सबक लेकर रावणे बढ़े. सतर्कता से कार्य करें. कामकाज पूरा होगा.
कर्क- किसी कार्य को लेकर मन में दुविधा रहेगी. अधिकारी वर्ग खुश रहेगा. शिक्षा संतान के कार्य में सफलता मिलेगी. अनायास शुभ प्रसंग सामने आ सकता है.
सिंह- मित्रों से किया वादा पूरा न करने का मलाल रहेगा, आय में बढ़ोत्तरी के आसार हैं. लोकप्रियता में वृद्धि होगीं . आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति होगी. यात्रा आनन्दमय रहेगी.
कन्या- अचानक नई परेशानियां हैरान कर सकती हैं. विरोधियों से सतक्र रहकर कार्य करें. धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है. नजदीकी सहयोग मिलेगा.
तुला- मनमौजी सोच आपके लिये नुकसानदायक हो सकती है. पारिवारिक विवादों को टालें. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. रोजगार की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक- सपने साकार करने का समय है, परिश्रम की कटौती न करें. अड़चने धीरे धीरे सुलझेंगी. विलासिता की वस्तुओं का संग्रह होगा. प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी.
धनु- कार्य की दृष्टि से खुद को पहिले से अधिक चुस्त दुरूस्त महसूस करेंगे. परिश्रम अधिक करना होगा, नया खर्च सामने आ सकता है.
मकर- रूका हुआ धन मिलने के आसार हैं, कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पडेगा. सामाजिक कार्य में संलग्नता रहेगी. आर्थिक समस्या का समाधान होगा.
कुम्भ- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से युवा वर्ग उत्साहित रहेगा. नौकरी में तरक्की होगी. महत्वपूर्ण कामकाज बनेगा. माता पिता के सहयोग से समस्याएं हल होंगीं.
मीन- महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने में देरी से लाभ मिलना मुश्किल है. मांगलिक कार्य बनेगा. सुख वैभव ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
श्रावण कृष्ण पंचमीं को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, स्टील, जौ, गेहॅू, ज्वार के भाव में नरमी का रूख रहेगा. गुड़ खांड, शक्कर, सरसों, अरंडी, के भाव में नरमी रहेगी. उसके बाद तेजी का योग है. भाग्यांक 3721 है.
——————————————————–
