विदिशा। आजाद अतिथि शिक्षक संघ के सदस्य बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों की लंबित मांगे अनुभव के आधार पर वरीयता एवं 15 जुलाई को आए एक आदेश ई-अटेंडेंस जो कि अतिथि शिक्षक को पर लागू की गई है इसका अतिथि शिक्षक विरोध नहीं करते हैं, लेकिन सुविधाएं बढ़ाई जाएं। इस दौरान नरेंद्र सिंह परिहार, रश्मि दुबे, राजीव आचार्य, अवधेश शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों के लिए की ई-अटेंडेंस प्रणाली लागू की गई है जिसका हम लोग कोई विरोध नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों के लिए अवकाश प्रदान किया जाए, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं 80 प्रतिशत से ज्यादा अतिथि शिक्षक जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल खरीदने की क्षमता नहीं है ग्रामीण अंचल में नेटवर्क की सुविधा भी पूर्णत नहीं है इसलिए अतिथि शिक्षकों पर तानाशाही आदेश लागू करने से पहले उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने आवेदन देकर मांग की है कि अतिथि शिक्षकों की मांगों की ओर ध्यान दिया जाए और जल्द से जल्द पूरा किया जाए इस अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद थे.
ई-अटेंडेंस लागू करने से पहले सुविधाएं दें: अतिथि शिक्षकों की मांग
