ग्वालियर: कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार में रंगों के त्योहार होली पर कुछ लोग दिवाली की तरह जुआ खेलते पकड़े गए। होटल व्हाइट सीजन में पुलिस ने छापा मारकर 15 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 लाख 45 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। सीएसपी मनीष यादव के मुताबिक पुलिस को काफी समय से इलाके में जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। मुखबिर की खबर पर हुई इस कार्रवाई में जुआ खेलने के लिए एकत्रित किए गए वाहनों को भी जब्त किया गया है। होटल मालिक और जुआरियों को बुलाने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की तैयारी चल रही है।
Next Post
नगर निगम ने तीन दिनों में 60 श्वानों का कराया बधियाकरण-टीकाकरण
Tue Mar 3 , 2026
जबलपुर: शहर की सड़कों और रिहायशी इलाकों को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ बेजुबान श्वानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जबलपुर नगर निगम ने ठोस निर्णय लिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर पिछले तीन दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 60 श्वानों को पकड़कर सफल बधियाकरण और टीकाकरण […]

You May Like
-
3 months ago
विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को
-
5 months ago
रबाडा गुवाहाटी टेस्ट से बाहर