जन विश्वास शिविर में कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

पांढुरना, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को पंढ पंचायत के ग्राम आंजनगांव में शिविर आयोजित किया गया,जिसमें ग्राम आंजनगांव ,वाघोली , कोढरमाल एवं कोंढर उर्फ रोडीखेड़ा के ग्रामीण सम्मिलित हुये। चौपाल में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि कुएं और तालाब बनाकर पानी बचाएं तथा पेड़-पौधों का संरक्षण करें। उन्होंने किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए भी जागरूक किया। ग्राम कोटवार को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

शिविर में ग्रामीणों ने बिजली की कम वोल्टेज, ट्रांसफार्मर, नीचे लटकते तार, श्मशान घाट में बिजली की समस्या, पेंशन, नाली निर्माण और किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने तालाब में पानी की समस्या के समाधान के निर्देश जल संसाधन विभाग को दिए।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने ग्रामीणों से ग्राम सभा में अपनी समस्याएं रखने और अधिकारियों को उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जन विश्वास शिविर में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, एसडीएम पांढुरना श्रीमती अलका एक्का, तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद पंचायत सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

Next Post

पश्चिम क्षेत्रीय अर्न्तविश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri Nov 13 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के डॉ हरीसिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सिरोंजा, परिसर में भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा स्वीकृत पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की पुरुष कबड्डी टीमों […]

You May Like