पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता की भोजपुरी फिल्म “छाया” की शूटिंग पूरी

मुंबई, (वार्ता) पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ‘छाया’ की शूटिंग पूरी हो गयी है।

प्रग्यामैटिक फिल्म प्रा. लि के बैनर तले बनी निर्माता गौरव छाबड़ा और प्रियंका छाबड़ा की भोजपुरी फिल्म ‘छाया’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महीने से अधिक समय तक फिल्म छाया की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म का निर्देशन जसपाल ने किया हैं और इसमें पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के निर्माता गौरव छाबड़ा ने बताया कि कुशीनगर की खूबसूरत लोकेशन्स ने फिल्म को एक अनोखा और आकर्षक रूप दिया है। फिल्म में सात गाने है जिसका संगीत मधुकर आनंद और रवि राज दीपू ने दिया है।

फिल्म छाया में पृथ्वी तिवारी, रक्षा गुप्ता, अंशु तिवारी, अनुप अरोड़ा, देव सिंह, रोहित सिंह मटरु, टीएन त्रिपाठी,प्रमोद पाण्डेय, इन्द्रसेन यादव, अनुपमा यादव, मनोज द्विवेदी, रमेश यादव, रोहित श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, चेतन सिंह,जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म की कथा संदीप मिश्रा ने लिखी है, जबकि पटकथा और संवाद संजय तिवारी और चंदन सिंह ने लिखे हैं। गीतकार रविराज दिपु, प्रमोद पाण्डेय और संदीप मिश्रा हैं।

 

Next Post

संदीप रेड्डी वांगा पहले दिन ही देखेंगे ‘सैयारा’

Fri Jul 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानेमाने फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिल्म सैयारा को प्रदर्शन के पहले दिन ही देखेंगे। संदीप रेड्डी ने यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की आगामी प्रेमकहानी ‘सैयारा’ को लेकर अपना उत्साह ज़ाहिर किया है। मोहित सूरी निर्देशित यह फिल्म अहान पांडे को बतौर वाईआरएफ हीरो और अनीत पड्डा को वाईआरएफ […]

You May Like