नगर निगम ने तीन दिनों में 60 श्वानों का कराया बधियाकरण-टीकाकरण

जबलपुर: शहर की सड़कों और रिहायशी इलाकों को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ बेजुबान श्वानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जबलपुर नगर निगम ने ठोस निर्णय लिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर पिछले तीन दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 60 श्वानों को पकड़कर सफल बधियाकरण और टीकाकरण सुनिश्चित किया गया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि टीकाकरण एवं बधियाकरण अभियान में तेजी आई है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुदवारी, विजय नगर, गोरखपुर और सुहागी जैसे प्रमुख रिहायशी इलाकों सहित एक दर्जन से अधिक वार्डों में सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कठौंदा स्थित अत्याधुनिक केंद्र में विशेषज्ञों द्वारा सुरक्षित सर्जरी की गई, जिसमें नर और मादा दोनों श्वानों का उपचार शामिल रहा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से न केवल श्वानों की बढ़ती आबादी पर लगाम लगेगी, बल्कि उनके व्यवहार में आक्रामकता भी कम होगी, जिससे राहगीर और बच्चे सुरक्षित महसूस करेंगे।

Next Post

5 करदाताओं के खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई

Tue Mar 3 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की की […]

You May Like