खदान में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

जबलपुर। पाटन के ग्राम सहशन में एक बालक की मुरम खदान में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता कि सहसन गांव का रहने वाला अभिषेक ठाकुर अपने छोटे भाई अंशुल ठाकुर के साथ खेत घूमने गया था जब वह खेत से वापस लौट रहा था इसी दौरान सड़क किनारे मुरम खदान में उसका पैर अचानक फिसल गया जिसके चलते अभिषेक उसमें डूब गया। अपने भाई को डूबता देख अंशुल दौड़ता हुआ घर आया और उसने परिजनों को यह बात बताई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुरम खदान में अभिषेक की तलाश की।काफी देर तलाश के बाद अभिषेक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।

बालक की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शाहपुरा पाटन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण और परिजनों का आरोप है कि खदान अवैध तरीके से चल रही है और उसमें से उत्खनन हो रहा है जिसके चलते जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, इसी कारण से अभिषेक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम मानवेंद्र सहित प्रशासन ने अमला भी मौके पर पहुंचा वहीं कांग्रेस नेता विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाए हैं कि एक भाजपा नेता के द्वारा खदान चलाई जा रही है लेकिन उसके बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।काफी समझा इस के बाद वजन मानने को तैयार हुए फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है पाटन थाना प्रभारी का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

Next Post

सरई में हरियाली तीज पर सजी लोकसंस्कृति की मनोहारी छटा

Mon Aug 17 , 2026
सरई । सावन की फुहारों और हरियाली के बीच सरई नगर में हरियाली तीज का पर्व उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। लक्ष्मी नारायण भवन में आयोजित तीज मिलन समारोह में नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर पर्व की खुशियां साझा कीं। पारंपरिक परिधानों […]

You May Like