अधूरा काम मिलने पर आयुक्त ने कहा ठेकेदार को करो ब्लैकलिस्ट

रीवा: निगम आयुक्त अक्षत जैन ने शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्ड क्रमांक 30, 31 एवं 33 का भ्रमण कर विभिन्न प्रगतिरत विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया.निगम आयुक्त ने वार्डों में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्माण कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए.

वार्ड क्रमांक 30 में कुएं के सौंदर्यीकरण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित पाए जाने पर निगम आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. वार्ड क्रमांक 33 में उन्होंने जोन कार्यालय का निरीक्षण किया.

इस दौरान मौके पर उपस्थित संबल योजना के दो हितग्राहियों से आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए. भ्रमण के दौरान निगम आयुक्त ने पार्षदों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों की स्वीकृति देने के निर्देश दिए.

Next Post

गुलाबगंज में 100 साल पुराने मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत, जनसुनवाई में मशीन से नपती की मांग

Tue May 19 , 2026
विदिशा: गुलाबगंज तहसील के ग्राम हथियाखेड़ा में मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत लेकर गांव के कई लोग मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि गांव में करीब 100 साल पुराना हनुमान जी का मंदिर है जिसके […]

You May Like