22 जुलाई से डाकघर में डिजिटल सेवाएं, 21 को सेवाएं बंद रहेंगी

अशोकनगर। बदलते तकनीकी युग में डाक विभाग निरंतर आधुनिक तकनीक के साथ प्रोजेक्ट एरो, लुक एंड फील, एवं आईटी 1.0 जैसे सफल प्रोजेक्ट के पश्चात अब डाक विभाग आईटी 2.0 को शुरू करने जा रहा है। डिजिटल उत्कृष्टता की दशा में यह डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। जिसकी सुविधा ग्राहकों को 22 जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगी। अधीक्षक डाकघर गुना ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि डाकघर में एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी आईटी 2.0 मंगलवार 22 जुलाई 2025 से गुना डाक संभाग के तीनों जिलों गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी के प्रत्येक डाकघर में शुरू हो रहा हैं। आईटी 2.0 लागू होने से डाकघर के ग्राहकों को अब बेहतर, त्वरित एवं सशक्त सेवाएं मिलेंगी। एवं इससे विभाग का डिजिटल प्लेटफॉर्म, अब और अधिक सहज व सुरक्षित रहेगा। वहीं उन्होंंने बताया कि डाक विभाग अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन की शुरुआत की घोषणा कर रहा है, जो डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट निर्माण की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ी छलांग हैं। इस उन्नत ओर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित काम करने के लिए दिनांक 21 जुलाई सोमवार को गुना संभाग के समस्त डाकघरों में समस्त प्रकार का काम बंद रहेगा, जो कि डेटा माइग्रेशन, डेटा वेरिफिएशन एवं कॉन्फिग्रेशन प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक हैं। वहीं अधीक्षक डाकघर गुना श्री चतुर्वेदी ने डाकघरों के ग्राहकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी ग्राहक को आवश्यक कार्य है तो वह 19 जुलाई तक डाकघर में संपर्क कर अपना कार्य करवा सकते हैं। 21 जुलाई सोमवार को डाकघर की सेवाएं बाधित रहेंगी। 22 जुलाई मंगलवार से डाकघर की सारी सेवाएं सुचारू रूप से प्रारंभ होंगी।

Next Post

जन सुरक्षा सर्वोपरि: बाढ़ प्रबंधन को लेकर कलेक्टर-एसपी सख्त

Fri Jul 18 , 2025
सीहोर. वर्षाकाल में बाढ़, जलभराव और पिकनिक स्थलों पर हादसे रोकने को लेकर कलेक्टर बालागुरु के और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने झोलियापुर और कोलार बांध की हालिया दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए सभी जोखिमपूर्ण स्थलों जैसे आमरगढ़ वाटरफॉल, मिडघाट, कोलार बांध, कालिया देव आदि […]

You May Like