सामाजिक विज्ञान के पेपर में 555 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित 

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हो रही दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ, जिसमें 555 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। सहायक संचालक आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा भी जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मिलाकर 100 केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें कुल 23856 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। लेकिन 23301 विद्यार्थियों ने ही यह परीक्षा दी है,जबकि 555 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे। इस पेपर में कोई भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है।

44 केंद्रों में हुई समाज शास्त्र की परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षा में सोमवार को बारहवीं कक्षा में भी समाज शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। सहायक संचालक आर के बधान ने बताया कि समाज शास्त्र विषय लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2398 थी, जिसमें से 2256 विद्यार्थियों ने ही यह परीक्षा दी,जबकि 143 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे। इसके अलावा परीक्षा में कोई भी नकल प्रकरण नहीं बना है। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी परीक्षाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Next Post

नूतन कॉलेज में रंगों की धूम, छात्राओं ने उत्साह के साथ खेली होली

Mon Mar 2 , 2026
भोपाल। नूतन कॉलेज में आज होली का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर में छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों का पर्व मनाया और पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। सुबह से ही कॉलेज में उत्सवी माहौल देखने को मिला। छात्राएं रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे […]

You May Like

मनोरंजन