दो वार्ड में 84.67 लाख के कार्य से सुदृढ़ होगी जल निकासी व्यवस्था

सतना। नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में वार्ड क्रमांक 40 एवं 41 में ₹84.67 लाख की लागत से नाली निर्माण एवं नाली कवर कार्य कराया जाएगा।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उक्त विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

वार्ड 40 एवं 41 में होने वाले नाली निर्माण एवं कवर कार्य से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से वर्षा के दौरान पानी के ठहराव एवं जलभराव की समस्या को कम करने में यह कार्य सहायक होगा। नालियों को कवर किए जाने से क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने के साथ नागरिकों के लिए आवागमन भी अधिक सुविधाजनक एवं सुरक्षित होगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, निर्माण विभाग अध्यक्ष गोपी गोलानी, एमआईसी सदस्य पी.के. जैन, पार्षद असरफ अली, कार्यपालन यंत्री मुकेश चतुर्वेदी, सहायक यंत्री आकाश बट्टी एवं उपयंत्री रविराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

अत्याधिक बारिश होने से सुभाष कॉलोनी और सिद्धिविनायक कॉलोनी के हाल खराब

Fri Sep 11 , 2026
दमोह। दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीमें तैनात हो चुकी है। सीएमओ नगर पालिका राजेंद्र सिंह,सिद्धार्थ मलैया, दयालू सिंह ठाकुर भी पहुंचे हैं। यहां पर अगर जिन घरों में पानी भर गया है उन लोगों को निकाल कर सामुदायिक भवन और आंगनवाड़ी में कुछ समय के लिए […]

You May Like