
दमोह। दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीमें तैनात हो चुकी है। सीएमओ नगर पालिका राजेंद्र सिंह,सिद्धार्थ मलैया, दयालू सिंह ठाकुर भी पहुंचे हैं। यहां पर अगर जिन घरों में पानी भर गया है उन लोगों को निकाल कर सामुदायिक भवन और आंगनवाड़ी में कुछ समय के लिए शिफ्ट किया जाएगा, ऐसी विकल्प व्यवस्था बनाई जा रही है।
शहर में असाटी वार्ड-1 सहित कुछ जगह की लाइट विद्युत की व्यवस्था प्रभावित हुई है जिसको लेकर टीमें फालट सुधारने में तैनात हैं। नाव की व्यवस्था एसडीआरएफ टीम के द्वारा की गई है जो टीम मौके पर पहुंची है।
