जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत वैशाली हाईट्स में एक बैंक कर्मचारी के सूने फ्लैट से अज्ञात चोर ने 90 हजार रुपये नगद पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि वैशाली हाईट्स निवासी मंशा वर्मा एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं। 16 अगस्त की सुबह 10 बजे फ्लैट पर ताला लगाकर प्लॉट देखने तिलवारा गई थीं।
शाम करीब 7 बजे जब वह अपने साथी ऋषभ गौर के साथ लौटीं, तो बेडरूम में अलमारी के पल्ले खुले मिले। अलमारी में रखी लकड़ी की गुल्लक का ढक्कन खुला था और उसमें रखे 90 हजार रुपये गायब थे। आशंका है कि चोर पीछे बालकनी के रास्ते अंदर घुसा था।
