जापानी शहर में भीषण आग के बीच 175 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

टोक्यो, 19 नवंबर (वार्ता) जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थित ओइता शहर में भीषण आग लगने से आवासीय भवनों सहित 170 संरचनाएं नष्ट हो गयी जिसके बाद 175 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। एनएचके प्रसारक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग मंगलवार शाम को लगी और तेज़ हवाओं के कारण शहर में फैल गयी। एनएचके के अनुसार आज सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और यह आग पास के पहाड़ी जंगल में भी फैल गयी है।

आग के कारण 350 घरों में बिजली व्यवस्था ठप है। इस अभियान में कुल 115 परिवारों यानी 175 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।इस हादसे के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग 16वीं द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत आएंगी

Wed Nov 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग बुधवार को ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश के मंत्रियों की 16वीं ” फ्रेमवर्क डायलाग” बातचीत का हिस्सा बनेंगी जिसका उद्देश्य साइबर और रणनीतिक प्रौद्योगिकी, व्यापार और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। ऑस्ट्रेलिया और भारत बहुपक्षीय संस्थानों के माध्यम से द्विपक्षीय रूप […]

You May Like