सरपंच से बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते उपयंत्री गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर लोकायुक्त पुलिस ने दमोह जनपद पंचायत के उपयंत्री को आदिवासी सरपंच से 20,000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक लीला गोंड, सरपंच ग्राम पंचायत बरमासा, जिला दमोह ने कार्यालय मे लिखित शिकायत की गई कि राजेंद्र सिंह ठाकुर, उपयंत्री, जनपद पंचायत दमोह बरमासा जनपद पंचायत दमोह में किए गए पुलिया निर्माण एवं शाला बाउंड्री निर्माण कार्य आदि के मूल्यांकन करने एवं भुगतान हेतु बिल तैयार किए जाने के एवज मे उपयंत्री द्वारा आवेदक से 20,000/- की रिश्वत की मांग कर रहे है। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा द्वारा निरीक्षक रंजीत सिंह को शिकायत सत्यापन कराया गया। जिसके बाद गठित ट्रेप दल ने आज मंगलवार की दोपहर मे राजेंद्र सिंह ठाकुर, उप यंत्री, जनपद पंचायत दमोह 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ा गया ।अग्रिम कार्यवाही जारी है ।ट्रैपकर्ता निरीक्षक रंजीत सिंह , निरीक्षक कमल सिंह उइके एवं लोकायुक्त सागर स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

कालानी नगर हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल में पीड़ितों का हाल जाना

Tue Sep 16 , 2025
इंदौर।सोमवार रात हुए ट्रक हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित अस्पताल पहुंचकर घायल एवं परिवारों से मुलाकात की और अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।   मुख्यमंत्री ने कलेक्टर शिवम वर्मा से बातचीत में कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज […]

You May Like