फोरलेन के 4 ब्लैक स्पॉट पर 18 माह में 30 मौतें, पुलिस और NHAI ने शुरू किया सुरक्षा सुधार

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में ग्वालियर-देवास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चार ब्लैक स्पॉट पर पिछले 18 माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोग घायल हुए हैं।यातायात पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से रविवार को शिवपुरी यातायात पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के संयुक्त दल ने शिवपुरी के खूबत घाटी से पिपरसमां चौराहे तक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रेडियम युक्त संकेतक बोर्ड लगाने, सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने तथा कुछ ढाबा संचालकों द्वारा फोरलेन पर बनाए गए अवैध रास्तों को बंद कराने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपायों को मजबूत कर सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। संयुक्त दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए कहा है।

Next Post

क्वारी नदी के बीहड़ में मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Mon May 11 , 2026
भिण्ड: भिण्ड शहर के पास डिडी गांव से रछेड़ी मार्ग स्थित क्वारी नदी के बीहड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है। […]

You May Like