इंदौर: घंटाघर चौराहे पर यातायात पुलिस ने रविवार को नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की. ड्रोन से चौराहे की निगरानी कर रॉन्ग साइड वाहन चलाने, लेफ्ट टर्न बाधित करने, रेड लाइट का उल्लंघन करने और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.यातायात पुलिस ने मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को भी पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त हिंदू सिंह मुवेल, यातायात जोन-3 थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक सहित पुलिस टीम मौजूद रही. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, रॉन्ग साइड न चलें और चौराहों पर लेफ्ट टर्न बाधित न करें. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर फोटो और वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी.
