जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत निवाडग़ंज में एक लुटेरे ने सेवानिवृत्त नर्स पर झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया और फरार हो गया । पर्स में जेवर, नगदी रूपए रखे हुए थे ।पुलिस के मुताबिक जूली रोजलिन झा 61 वर्ष निवासी सीएमएस चर्च कम्पाउंड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सीनियर नर्स के पद से सेवा निवृत्त है।
निवाडगंज स्थित स्वाभिमान ट्रेडर्स में झाडू खरीद रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आकर उससे झाडू खरीदने के सम्बंध में बात करने लगा, उसने उस लडके को मना किया और अपनी गाडी की डिक्की से पैसे निकाल कर दुकान वाले को देने लगी इसी बीच उक्त अज्ञात व्यक्ति उसका पर्स जिसमें नगद 25 हजार रूपये, सोने की 1 चेन, अधारकार्ड, पैन कार्ड रखे थे चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
