शाजापुर। गुलाना क्षेत्र में मंगलवार रात ऑटो रिक्शा की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात लगभग 10 बजे की है।
पीड़ित पंकज ने बताया कि उनके पड़ोसी अनिल पाटीदार ने पहले उनके ऑटो के पहिए पर चाकू मारा। जब पंकज ने इसका विरोध किया, तो अनिल ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चाकू पंकज के पेट में लगा और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने पंकज को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया।
सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने हमले में शामिल अनिल और संतोष को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
